चमोलीः गैरहाजिर रहने पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने भेजा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस–

by | Feb 14, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

 

वन भूमि हस्तांतरण के मामलों की समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी– 

गोपेश्वरः जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मंगलवार को वन भूमि हस्तांतरण के मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता के गैरहाजिर रहने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण के जो प्रस्ताव शासन, नोडल और भारत सरकार स्तर पर लंबित हैं, उनका विभागीय अधिकारी नियमित परीक्षण करें।

उन्होंने वन, लोनिवि व अन्य सड़क निर्माण संस्थाओं के अधिकारियों को आपसी समन्वय से सड़कों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के लिए ‌कहा।

बैठक में बताया गया कि लोनिवि के सभी डिविजनों में 36 प्रस्तावों पर कार्रवाई गतिमान है। इसमें से 30 प्रस्ताव विभाग स्तर पर, दो प्रभाग और 1-1 प्रस्ताव एसडीएम, वन संरक्षक, नोडल तथा भारत सरकार स्तर पर प्रक्रिया में हैं। 

Latest News

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...
error: Content is protected !!