आक्रोशित गीरा और बांसा गांव के ग्रामीणों ने ‌सड़क पर लगाई पत्थरों की दीवार–

by | Feb 14, 2023 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

ग्रामीणों ने धरना जारी रखा, एसडीएम को ज्ञापन दिया, ये मांगें उठाई– 

जोशीमठः गीरा और बासा गांव के ग्रामीण सड़क के लिए चौथे दिन भी धरने पर डटे रहे। उर्गम घाटी में भेंटा भरकी -भरकी चक उर्गम गीरा वांसा मोटर मार्ग के निर्माण के लिए के लिए विगत 4 दिनों से क्रमिक धरना चल रहा है। लोगों ने कल्पेश्वर के पास सड़क जाम कर दिया है, निर्माणाधीन सड़क के लिए तेल आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

कल्पेश्वर जुनगेरा के पास धरना चल रहा है, अन्य जो को जो काम चल रहा है विशेषकर पुल मोटर मार्ग का काम रोक दिया गया है, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है।  आज चौथे दिन भी लोग धरने पर डटे रहे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जेई कर्मचारियों  को  धरना स्थल से वापस लौटा दिया गया, जिन लोगों की भूमि मोटर मार्ग में आ रही है  उनके द्वारा इसमें आपत्ति की जा रही है।

इसका निस्तारण की मांग ग्रामीण कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है शीघ्र  गीरा बांसा प्रधानमंत्री सड़क का काम शुरू करने की कार्यवाही की जानी चाहिए। आज धरना स्थल पर महावीर सिंह राणा, अवतार सिंह रावत, इंदर सिंह, लक्ष्मण सिंह पूर्व प्रधान, शंकर सिंह चौहान, गोपाल सिंह, मनोहर सिंह, रघुवीर सिंह, महावीर सिंह, पुष्पा देवी, रजनी देवी, हरकी देवी, प्रताप सिंह, करण सिंह, चंद्रशेखर, सुरेंद्र सिंह, हरि सिंह, जगजीत सिंह, प्रीतम, प्रीतम सिंह, गोपाल सिंह, शशि शेखर सिंह, अमर सिंह, दीपक, मनीष सिंह, पंकज, मंगल सिंह, विजय सिंह, अतुल, मोहन सिंह आदि लोग उपस्थित थे। ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जोशीमठ जाकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र सड़क के संयुक्त निरीक्षण की मांग उठाई।

Latest News

चमोली: शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने की आत्महत्या–

आज बिरही के एक होटल में जानी थी बरात, शादी की खु​​शियां मातम में बदली-- चमोली। थराली के कुलसारी...

चमोली: जोशीमठ में चल रहे स्थिरीकरण की डीपीआर को सार्वजनिक करें, समिति ने उठाए कार्यों पर सवाल–

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने नगर क्षेत्र में स्थिरीकरण के कार्यों पर उठाए सवाल, डीपीआर सार्वजनिक करने...

जय भैरवनाथ: केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले–

जय भैरवनाथ के जयकारों से गूंजी केदारपुरी, आज से शुरू होंगी नित्य पूजाएं-- केदारनाथ। केदारनाथ धाम में...

सुखद: हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग जनपद तीसरे स्थान पर, इंटरमीडिएट में भी शानदार प्रदर्शन–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी अजय कुमार चौधरी ने दी शुभकामनाएं, हाईस्कूल में 95.95 प्रतिशत, इंटर में 87.28...

चमोली: अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां–

जिला​धिकारी कार्यालय परिसर में दिया धरना, पोषण ट्रेकर पर भी नहीं किया काम, केंद्रों पर लगाए ताले...

चमोली: बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल–

विधायक ने कहा, सरकार की न नीति स्पष्ट है न नियत, सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया जा रहा जनता को...

चमोली: चमोली जिले के ज्योतिर्मठ की तृ​प्ति डिमरी ने राज्य की मैरिट सूची में पाया 11वां स्थान–

चमोली में इस ब्लॉक के विद्यालयों का रहा सबसे अच्छा परिणाम, देखें होनहारों के सपने-- चमोली। उत्तराखंड...

साबाश: चमोली की इस होनहार बिटिया ने पाया प्रदेश की मेरिट सूची में 12वां स्थान–

प्रदेशभर में बेटियों का रहा दबदबा, ​शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने दी बधाई-- देहरादून। उत्तराखंड...

केदारनाथ धाम यात्रा में नियमों का पालन करें, प्लास्टिक मुक्त ‘ग्रीनयात्रा’ अपनाएं–

केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, दिए निर्देश...
error: Content is protected !!