न्यायिक फैसलाः नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को दस साल की सजा– 

by | Feb 15, 2023 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

जिला एवं विशेष सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, 60 हजार का जुर्माना भी लगाया– 

गोपेश्वरः नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के एक आरोपी को जिला एवं विशेष सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी की अदालत ने दोषी पाते हुए दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी पर 60 हजार रुपये का अर्थ दंड भी लगाया है। अर्थ दंड जमा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। अदालत ने जुर्माने की रकम में से 45 हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं।

पीड़िता की ओर से मामले की पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक पोक्सो मोहन पंत ने बताया कि घटना दिसंबर 2019 की है। पीड़िता के पिता ने आठ दिसंबर 2019 को चमोली कोतवाली में तहरीर दी कि गांव का एक युवक उनकी नाबालिग पुत्री को चार दिसंबर 2019 को बहला फुसलाकर कहीं ले गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश की और उसी दिन नारायणबगड़ टैक्सी स्टैंड से आरोपी के साथ पीड़िता को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में पोक्सो सहित अन्य धाराओं को जोड़ते हुए जांच शुरू की।

घटना के समय पीड़िता की उम्र 17 साल थी। 18 जनवरी 2020 को पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। मामले में 10 गवाह प्रस्तुत किए गए। जिसके आधार पर अदालत ने अभियुक्त को दोषी पाते हुए 10 साल की सजा और 60 हजार रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई। 

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!