आक्रोशः आपदा प्रभावित क्षेत्र की महिलाओं ने कहा राशन नहीं घर चाहिए– 

by | Feb 17, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

महिलाओं ने वापस भेजी प्रशासन की राशन बांट रही टीम– 

जोशीमठः नगर में हो रहे भू-धंसाव से परेशान आपदा प्रभावितों का गुस्सा अब प्रशासन पर फूट रहा है। श‌ुक्रवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र में राशन बांटने आए प्रशासन के वाहन और कर्मियों के दल का विरोध कर महिलाओं ने उन्हें वापस भेज दिया। महिलाओं ने कहाकि उन्हें राशन नहीं चाहिए, उनका पुनर्वास करें और घर दिए जाएं।

नगर के सिंहधार वार्ड में राशन का वाहन पहुंचा था। यहां महिलाओं ने आक्रोश जताया। महिलाओं ने राशन बांटने का विरोध किया। कहा कि राशन के वाहन को वापस ले जाएं। हमें पुनर्वास और विस्थापन चाहिए। हमें घर चाहिए। पिछले डेढ़ माह से राहत शिविरों में रह रहे हैं। बच्चे परेशान हो रहे हैं।

हमारे घरों में दरार आई हैं लेकिन कोई देखने तक नहीं आया है। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि किसके कहने पर यह राशन बांटी जा रही है। महिलाओं ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से पुनर्वास पर कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। जिससे उनके सामने कई चुनौतियां आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि शीघ्र पुनर्वास किया जाए। कहा कि पांच जनवरी को जब बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगाया था, तब अपर जिलाधिकारी ने कहा था कि आपदा प्रभावितों के लिए प्री-फैब्रिकेटेड घरों का निर्माण किया जाएगा।। लेकिन इन घरों के निर्माण की गति इतनी धीमी है कि पिछले डेढ़ माह से एक भी प्री फैब्रिकेटेड घर नहीं बने हैं। इससे लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है।  

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!