गोपीनाथ मंदिर में रुद्र महोत्सव शुरु, भक्तिमय हुई रुद्र नगरी– 

by | Feb 17, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

दो दिनों तक चलेगा बम-बम भोले की भजन संध्या, ये लोक कलाकार देंगे प्रस्तुतियां– 

गोपेश्वरः गोपीनाथ मंदिर में शुक्रवार से दो दिवसीय रुद्र महोत्सव शुरु हुआ। मंदिर परिसर में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिला कीर्तन मंडली की महिलाओं ने कीर्तन-भजन कर संपूर्ण गोपेश्वर नगरी को भक्तिमय बना दिया। दिनभर मंदिर में सुंदर कांड का पाठ किया गया।

महाशिवरात्रि पर्व के लिए गोपीना‌थ मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया है। गोपीनाथ मंदिर में पहली बार रुद्र महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। लोक गायकों की ओर से रात्रि भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।

महोत्सव के पहले दिन पपड़ियाणा, कोठियालसैंण, गोपेश्वर गांव, सुभाषनगर, हल्दापानी की महिला मंगल दल की महिलाओं ने भजन कीर्तन की शानदार प्रस्तुतियां दी। लोक गायक दर्शन फरस्वाण की ओर से भजन संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी।

नगर पालिका के पूर्व ईओ शांति भट्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमित मिश्रा, नगर पालिका सभासद उषा फरस्वाण, सुशीला सेमवाल, उषा रावत, चंपा त्रिपाठी, अनीता नेगी के साथ ही कई शिव भक्त यहां मौजूद रहे। 

Latest News

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...
error: Content is protected !!