तिथि हुई घोषित, 25 अप्रैल को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के द्वार–

by | Feb 18, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments


 21 अप्रैल को बाबा की पंचमुखी मूर्ति श्री ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी, पढ़े क्या रहे चारधाम यात्रा का शेड्यूल– 

उखीमठ/रूद्रप्रयाग/ देहरादून :18 फरवरी।  श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष   मंगलवार 25 अप्रैल को प्रात:6 बजकर 20 मिनट  पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे। जबकि  20 अप्रैल को भैरवनाथ जी की पूजा होगी  तथा 21 अप्रैल शुक्रवार  को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली केदारनाथ प्रस्थान करेगी। इस दिन पंचमुखी डोली  विश्वनाथ मंदिर  गुप्तकाशी विश्राम करेगी ।22 अप्रैल को रात्रि विश्राम हेतु डोली फाटा पहुंचेगी।

23 अप्रैल को पंचमुखी डोली फाटा से रात्रि विश्राम हेतु गौरीकुंड पहुंचेगी। 24 अप्रैल को   पंचमुखी डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम पहुंचेगी तथा 25  अप्रैल मंगलवार  प्रात:  6 बजकर 20 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुलेंगे।   

आज  शनिवार शिवरात्रि के अवसर पर पंचकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में आयोजित धार्मिक समारोह में पंचाग गणना पश्चात विधि-विधान से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, पंचगाई हक-हकूकधारियों सहित  केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज तथा श्रद्धालुगणों, स्थानीय प्रशासन की उपस्थिति में आचार्य वेदपाठियों द्वारा श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गयी।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 27 अप्रैल बृहस्पतिवार को खुल रहे हैं। जबकि परंपरागत रूप से  अक्षय तृतीया को श्री गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते है वर्ष इस अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को है।  चैत माह में श्री गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर समितियों द्वारा कपाट खुलने की तिथियों की विधिवत  घोषणा की जायेगी।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!