आस्थाः महिला मंगलदलों के गीत व नृत्यों के साथ शिवरात्रि मेला संपन्न–

by | Feb 19, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

 नंदानगर में दो दिवसीय महोत्सव में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन–  

नंदानगरः दो दिनों तक चले नंदानगर महाशिवरात्रि मेले का रविवार को समापन हो गया है। रविवार को अंतिम दिन मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विभिन्न महिला मंगलदलों की टीमों ने लोक गीत और नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी।

मेले के अंतिम दिन भी दिनभर सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित होते रहे। लोकगायक सौरभ मैठाणी के गीतों में लोग खूब झूमे, महिला मंगलदलों के कार्यक्रमों के बीच में संस्कृति विभाग की ओर से आए कलाकारों ने भी एक से बढक़र एक गीतों की प्रस्तुतियां दी। इसके बाद मेले में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया।

जिसमें शिक्षण संस्थानों के लोक नृत्य प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय भैंसबड़ा-सैती प्रथम, हिमालयन पब्लिक स्कूल द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय फाली तृतीय स्थान पर रहे

जूनियर वर्ग में एसजीआरआर प्रथम, सरस्वती शिशु मंदिर द्वितीय, सुमन पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी प्रथम, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय द्वितीय और सरस्वती विद्यामंदिर तृतीय स्थान पर रहा।

महिला मंगलदल लोक नृत्य में महिला मंगलदल सैती प्रथम, पेरी-फाली-कलोण द्वितीय और उस्तोली तृतीय स्थान पर रही। लोक नृत्य में रामणी प्रथम, बैंज्वाड़ द्वितीय और बमोला तृतीय रही। दिल्ली के कारोबारी दौलत सिंह बिष्ट ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। 

Latest News

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...
error: Content is protected !!