हक की लड़ाईः पुरानी पेंशन बहाली के लिए संयुक्त मोर्चा करेगा विधानसभा कूच– 

by | Feb 26, 2023 | चमोली, बैठक | 0 comments

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने लिए कई निर्णय, मिनिस्टीरियल सर्विसेज के प्रस्ताव पर भी हुई चर्चा–

गोपेश्वरः राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष जयदीप रावत की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। कार्यकारिणी की ओर से 13 मार्च को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित बजट सत्र के दौरान पुरानी जीपीएफ पेंशन बहाली की मांग को लेकर विधानसभा कूच का निर्णय लिया गया। गौचर में आयोजित हुई कमेटी की बैठक में प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि भराड़ीसैंण में विधानसभा कूच कार्यक्रम में सभी जनपद के अधिकारी, शिक्षक व कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन की पहल पर पुरानी पेंशन की लड़ाई के लिए एक मंच पर आने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर कोर कमेटी ने फैडरेशन की मांग पर एक मंच पर आकर पुरानी पेंशन की लड़ाई को ईमानदारी से लड़ने का निर्णय लिया है।

कोर कमेटी ने ब्लॉक और जनपद स्तरीय सांगठनिक ढांचें को और भी मजबूत बनाने का निर्णय लिया है। इस मौके पर प्रांतीय प्रभारी विक्रम सिंह रावत, प्रांतीय महा सचिव सीताराम पोखरियाल, रणवीर सिंधवाल, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष पीएस फरस्वाण, मंडलीय महासचिव नरेश भट्ट, प्रान्तीय महा सचिव सीताराम पेाखरियाल, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष रणवीर सिंधववाल, गढवाल मण्डल अध्यक्ष पी एस फरस्वान, मण्डलीय महा सचिव श्री नरेश कुमार भट्ट, प्रान्तीय महिला सचिव जीवन्ती नेेगी, जिला संरक्षक चमोली डा0 बृजमोहन सिंह, जिला महा सचिव सतीश कुमार, तथा जिला संगठन सचिव दिनेश नेगी ने विचार रखे। बैठक में सभी प्रान्तीय, मण्डलीय तथा जनपदीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोर कमेटी की बैठक के बाद पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को बजट सत्र के दौरान सदन में प्राथमिकता से रखने के लिए पूर्व काबीना मंत्री तथा विधायक बदीनाथ माननीय राजेन्द्र सिंह भण्डारी से एक शिष्ठमंडल ने मुलाकात की। 

Latest News

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...
error: Content is protected !!