कोर्ट का फैसलाः नाबालिग युवती को अश्लील इशारे करने पर युवक को तीन साल की सजा– 

by | Feb 28, 2023 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

जिला एवं विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें, यह था मामला– 

चमोलीः जिला एवं विशेष सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी की अदालत ने अपने ही गांव की नाबालिग युवती को अश्लील इशारे करने और हाथ पकड़ने की कोशिश करने के आरोपी को तीन साल की सजा सुनाई है। साथ ही अभियुक्त पर तीन हजार रुपये का अर्थ दंड भी लगाया। अर्थ दंड जमा न करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक पोक्सो मोहन पंत ने की। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा 22 नवंबर 2019को राजस्व पुलिस को तहरीर दी कि उन्हीं के गांव के एक युवक ने 22 नवंबर 2019 को सुबह उनके घर आकर दरवाजा खटखटाया।

उनकी नाबालिग बेटी ने दरवाजा खोला तो अभियुक्त ने बेटी का हाथ पकड़ने की कोशिश की और उसे अश्लील इशारे करने लगा। जब तक वह उसे पकड़ते वह भाग गया। राजस्व पुलिस ने यौन उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज किया। महिला संबंधी अपराध होने के चलते मामले को रेगुलर पुलिस को भेजा गया।

जिसके बाद मामले में पोक्सो अधिनियम की धारा 7/8 की बढौतरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में सात गवाहों को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद न्यायालय ने अभियुक्त को दोषसिद्ध पाते हुए सजा सुनाई।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!