चमोलीः होली पर हुड़दंग से रहें दूर, त्योहार का उठाएं लुत्फ– 

by | Mar 3, 2023 | चमोली, बैठक | 0 comments

सभी थाना चौकियों में आम लोगों के साथ पुलिस ने की बैठक, ये अहम बातें हुई–

गोपेश्वरः होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाएं तो रंगों में निखार आ जाता है, लेकिन हुड़दंग हो तो रंग फीके पड़ जाते हैं। रंगों के पर्व होली में किसी तरह की अशांति न हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया है। शुक्रवार को जिले के सभी थाना और चौकियों में स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर होली को शंातिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की अपील की गई। लोगों से त्योहार के दिन किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने की भी अपील की गई।

एसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर शुक्रवार को सभी थाना चौकियों में बैठक आयोजित की गई। जिसमें होली के दौरान आने वाली समस्याओं और अन्य विषयों पर चर्चा की गई। पुलिस ने त्योहार को लेकर स्थानीय लोगों के सुझाव भी लिए। लोगों से अपील की गई कि नशा कर अनावश्यक हुड़दंगबाजी न करें। अराजक और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी।

शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी से सोशल मीडिया आपत्तिजनक पोस्ट न डालें, सांप्रदायिकता से संबंधित किसी भी अफवाहनों पर ध्यान न दें। वाहन चालकों को नशे में, तेज रफ्तार और ओवर लोडिंग करके वाहन न चलाने के लिए कहा गया।

Latest News

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं–

बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा दी अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ–

एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...

चमोली: नीती और माणा घाटी के गांवों में लगेंगे विशेष ​शिविर–

‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...
error: Content is protected !!