योगाः 8वीं वाहिनी के हिमवीरों ने छह दिनों तक लिया योगा का प्रशिक्षण– 

by | Mar 5, 2023 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

गौचर स्थित कैंपस में आयोजित हुआ योगा कोर्स का आयोजन, हिमवीरों में रहा कोर्स को लेकर उत्साह– 

गौचरः गौचर में स्थित 8वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कैंपस में बल के महानिदेशालय के निर्देशानुसार सेनानी हफीजुल्लाह सिद्दीकी के कुशल नेतृत्व और निर्देशन में हिमवीर जवानों के सैनिक जीवन में आने वाले तनाव के स्तर को कम करने के उद्देश्य से 27 फरवरी से 4 मार्च तक छह दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग कोर्स का आयोजन किया गया।

इस कोर्स का आयोजन व्यक्ति विकास केंद्र देहरादून के प्रशिक्षित योग शिक्षक मनमीत अग्रवाल और सरल कुमार अग्रवाल तथा कोर्स सहायक ओम हेमंत कोषवाल, अनीता पांडे की टीम के द्वारा किया गया प्रशिक्षकों की टीम के द्वारा मानव जीवन और सैन्य जीवन में आने वाले तनाव के स्तर को कम करने हेतु वाहिनी के 75 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण लिया। 

वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी अतुल कुमार थवाईत के द्वारा आयोजित योगा कोर्स का समापन किया गया। अपन समापन भाषण के माध्यम से ‌द्वितीय कमान अधिकारी ने कहा कि मानव जीवन की विभिन्न कलाओं में से सर्वोत्तम कला है आर्ट ऑफ लिविंग, जिसे हम योगा भी कहते हैं, जिसके माध्यम से मानव अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर मुकाबला करते हुए अपने जीवन के साथ सामंजस्य बैठाकर खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकता है। इस मौके पर उप सेनानी अशोक सिंह नेगी, उप सेनानी ललित चंद्र पांडेय, उपसेनानी हीराराम, उपसेनानी डा. ब्रजेश, चिकित्साधिकारी डा. गोविंद बीएस के साथ ही योगा प्रशिक्षण के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!