कार्रवाईः सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार– 

by | Mar 7, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

आपत्तिजनक लेख से भोटिया जनजाति के स्वाभिमान पर पहुंचा ठेस, गोपेश्वर से किया गिरफ्तार, अध्यक्ष ने कहा यह एकता की जीत– 

गोपेश्वरः सोशल मीडिया के माध्यम से जनजाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षक को चमोली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दिनांक 18/02/2023 को वादी पुष्कर सिंह राणा द्वारा थाना गोपेश्वर पर आकर तहरीर दी कि डॉ भगवती प्रसाद पुरोहित द्वारा फेसबुक पर भोटिया जनजाति के विरुद्ध आपत्तिजनक लेख लिखा गया है जिससे भोटिया जनजाति की सामाजिक स्वाभिमान पर आघात पहुँचा है। जिसके आधार पर थाना गोपेश्वर पर मु0अ0सं0 09/2023 धारा 153 ए/469 भादवि. एवं 3(1)(x) अनु. जाति/जनजाति निवारण अधिनियम बनाम डॉ भगवती प्रसाद पुरोहित पंजीकृत किया गया। उक्त गंभीर प्रकृति की घटना घटित होने पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेन्द्र डोबाल महोदय द्वारा उक्त विवेचना पुलिस उपाधीक्षक सुश्री नताशा सिंह के सुपुर्द किया गया।

उक्त अभियुक्त द्वारा जनजाति विशेष पर की गयी टिप्पणी से आमजन में काफी आक्रोश व्याप्त था। उक्त के विरुद्ध वर्ष 2016 में भी अनुसूचित जाति वर्ग पर जानबूझकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने एवं धार्मिक भावनाओं  को ठेस पहुंचाकर  अपमानित करने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त द्वारा बार बार इस प्रकार के कार्यों की पुनरावृत्ति की जा रही थी। उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी जिसे कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए आज दिनांक 07/03/2023 को समय करीब 12:30 बजे गोपेश्वर से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त का नाम- डॉ भगवती प्रसाद पुरोहित पुत्र स्व0 डी आर पुरोहित निवासी हाल पंछीवाला डेरा, मंदिर मार्ग गोपेश्वर उम्र-59 वर्ष
पुलिस टीम-1- पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह2- उ0नि0 नवनीत भण्डारी प्रभारी एसओजी3- हे0कां0 मनमोहन भण्डारी एसओजी4- कां0 चन्दन नागरकोटी एसओजी5- कां0 दिनेश लोहानी

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!