चमोलीः विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ठ सेवा देने वाली 11 महिलाओं को दिया स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवॉर्ड– 

by | Mar 10, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

चमोली भाजपा महिला मोर्चे ने किया शानदार आयोजन, मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल हुई शामिल–

गोपेश्वरः भाजपा जिला कार्यालय सभागार में शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ठ सेवा देने वाली 11 महिलाओं को स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। चमोली भाजपा महिला मोर्चा की ओर से उत्तराखंड में चमोली जनपद से स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवॉर्ड देने की रंगारंग शुरुआत की गई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने की। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज को आज भी देश याद कर रहा है। उनके कार्य चिरस्मर्णीय हैं। असहाय और निर्धन लोगों की मदद के लिए वे हमेशा अग्रणी पंक्ति में रहीं। मोर्चे की जिलाध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी का गुणगान किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के गीता के उपदेशों से श्रेष्ठ भारत का बखान किया। उन्होंने कहा कि राज्य में स्व. सुषमा स्वराज अवॉर्ड देने की शुरुआत चमोली जनपद से की जा रही है। उन्होंने महिलाओं को सामाजिक क्षेत्र में निरंतर अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में कलम क्रांति साहित्यिक मंच की अध्यक्ष शशि देवली को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डा. ममता कपरुवाण, सामाजिक कार्यकर्ता ललिता देवी, कमला, संगीता, शिक्षिका हेमा परमार व शशि कंडवाल, पुलिस सब इंस्पेक्टर पूनम खत्री, शिक्षिका रजनी नेगी, एएनएम विमला शर्मा और पत्रकारिता के क्षेत्र में सोनी मिश्रा को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, शशि खंडूड़ी, ज्योति मैठाणी, शशि सेमवाल, रेखा बिष्ट, हरिबोधनी खत्री, नंदी राणा, ‌प्रियंका बिष्ट आदि मौजूद रहे। संचालन कार्यकर्ता रीना गड़िया ने किया।

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!