उत्तराखंडः दवाई लेकर घर लौट रही दुष्कर्म पीड़िता युवती पर आरोपी ने तेजाब फेंका, आरोपी फरार–

by | Mar 12, 2023 | दुष्कर्म, देहरादून | 0 comments

पुलिस ने युवती को अस्पताल में किया भर्ती, ओरोपी की तलाश कर रही है प‌ुलिस–

मंगलौरः दवाई लेकर घर लौट रही एक युवती पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। यहां एक मोहल्ले की युवती ने करीब दो सप्ताह पूर्व पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने युवक रहीस हैदर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। आरोप है कि शनिवार की देर रात को करीब दस बजे युवती घर के पास में ही चिकित्सक से दवाई लेकर लौट रही थी।

इसी दौरान आरोपी ने उस पर एसिड अटैक कर दिया। अचानक हुए एसिड अटैक से युवती झुलस गई और आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जहां से उसे रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सकों ने बताया कि युवती की बांह पर तेजाब डाला था।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!