चमोलीः नियमित पानी की सप्लाई न होने पर जल संस्थान कार्यालय पहुंचे लोग–

by | Mar 20, 2023 | चमोली, समस्या | 0 comments

 

जल संस्थान के अधिकारियों पर जताया आक्रोश तो एक घंटे में शुरु हुई पानी की सप्लाई– 

गोपेश्वरः नगर पालिका क्षेत्र के कोठियालसैंण के रामपुरा तोक के लोग सोमवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों के सम्मुख अपना आक्रोश प्रकट किया। कहा गया कि कई बार लिखित और मौखिक रुप से अवगत कराने पर भी पेयजल की स्थिति नहीं सुधरी है। जिस पर जल संस्थान के अधिकारियों ने मौके पर अवर अभियंता और फीटर को भेजा, पानी के टेंक साफ कराए गए और पानी की सप्लाई सुचारु करवाई गई है। 

वार्ड सदस्य वीना देवी, दलीप सिंह, मुन्नी देवी, ताजवर सिंह, देवी प्रसाद पंत, कल्पेश्वरी देवी आदि ने जल संस्थान कार्यालय परिसर में अधिकारियों के सामने आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने कहा कि रामपुरा में सामान्य वर्ग के साथ ही एससी व एसटी के लगभग 25 परिवार निवास करते हैं। रामपुरा गांव में पेयजल की भारी किल्लत बनीं रहती है।

कोठियालसैंण में जल संस्थान की पेयजल लाइन है, लेकिन रामपुरा में पानी की हमेशा दिक्कत बनीं रहती है। गर्मियों में समस्या और भी बढ़ जाती है। कहा कि कोठियालसैंण में सुबह और शाम को तीन-तीन घंटे पानी की सप्लाई दी जाती है, लेकिन रामपुरा में नलों पर मात्र आधा घंटे पानी आता है। जबकि दोनों जगहों पानी का बिल समान रुप से दिया जाता है। स्थानीय लोगों ने पानी की समस्या दूर न होने पर आंदोलन शुरु करने का एलान किया है। 

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!