चमोलीः अधिकारी 25 मार्च तक जिला योजना का बजट शत प्रतिशत करें व्यय–

by | Mar 21, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

 

मुख्य विकास अधिकारी ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए निर्देश, 

गोपेश्वरः मुख्य विकास अधिकारी डा. ललित नारायण मिश्र ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में जिला योजना में आवंटित बजट 25 मार्च तक शत प्रतिशत व्यय करने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने को कहा।

सीडीओ ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित और बाहय सहायतित योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने लोनिवि, जल संस्थान, वन विभाग, एलोपैथिक, बेसिक शिक्षा, खेलकूद और सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि जिला योजना में अवशेष धनराशि का शत प्रतिशत व्यय करना सुनिश्चित करें। अन्य योजनाओं के कार्यों को शीघ्र पूरा करने के साथ बीस सूत्री कार्यक्रम में भी निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी ने बताया कि जिला योजना में अवमुक्त बजट 5450 लाख के सापेक्ष 95 प्रतिशत व्यय हो चुका है। राज्य सेक्टर में 81.41, केंद्र पोषित में 96.28 और बहाय सहायतित योजना में 78.81 प्रतिशत व्यय किया गया है। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश कुमार दुबे, मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव शर्मा, परियोजना निदेशक आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...
error: Content is protected !!