चमोलीः प्रधानाचार्य और अभिभावक के झगड़े की सजा क्यों भुगत रहा 8 साल का आरव–  

by | Mar 21, 2023 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

पीठ पर बस्ता लेकर विद्यालय के गेट तक पहुंच रहा आरव, पर नहीं आने दिया जा रहा गेट से अंदर, पढें क्या है मामला– 

गोपेश्वरः कोठियालसैंण में स्थित क्राइस्ट एकेडमी के पूर्व कर्मचारी (बस चालक) और विद्यालय प्रबंधन के बीच कई समय से चल रहे विवाद में आठ साल के आरव की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आरव का इस साल तीसरी कक्षा में दाखिला होना है। उसके साथ के अन्य बच्चों का दाखिला हो गया है, लेकिन आरव को विद्यालय प्रबंधन की ओर से गेट से अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि आरव के पिता की ओर से यदि उसकी एडमिशन फीस जमा की जाती है तो उसे विद्यालय में आने दिया जाएगा। 

विद्यालय प्रबंधन और आरव के पिता जसवीर सिंह का विवाद पुराना है। जसवीर सिंह की 2013 में विद्यालय में बस चालक के पद पर तैनाती हुई थी। वर्ष 2018 के बाद कोरोनाकाल में स्कूल बंद होने के कारण जसवीर सिंह भी विद्यालय नहीं आया। इसके बाद जसवीर और विद्यालय प्रबंधन के बीच पीएफ को लेकर विवाद शुरु हो गया। यह विवाद अभी तक भी नहीं सुलझ पाया है। इस चक्कर में जसवीर के आठ साल के बेटे आवर का तीसरी कक्षा में एडमिशन भी रुक गया है।

प्रधानाचार्य फादर अल्बर्ट और जसवीर अपने-अपने तर्क दे रहे हैं। बढ़ा सवाल यह है कि इन दोनों के बीच जो भी विवाद है, उसका खामियाजा आरव क्यों भुगते। सीईओ कुलदीप गैरोला का कहना है कि मामले को दिखवाया जा रहा है। प्रधानाचार्य को शीघ्र आरव के दाखिले की प्रक्रिया शुरु करने के लिए कहा गया है। जल्द ही ‌विभागीय टीम भी विद्यालय में भेजी जाएगी। आपसी विवाद में बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं रखा जा सकता है।  

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!