जय मां अनसूयाः खल्ला गांव के मां अनसूया मंदिर में दस दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ शुरु– 

by | Mar 22, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

महिलाओं के भव्य जलकलश यात्रा के साथ महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, यज्ञकुंड में उत्पन्न की गई अग्नि–  

गोपेश्वरः मंडल घाटी के खल्ला गांव में बुधवार से दस दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ शुरु हो गया है। बगलामुखी स्वामी बैंकटेश्वर महाराज के सानिध्य में शुरु हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में गांव की महिलाओं के भव्य जलकलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।

यज्ञकुंड में अग्नि उत्पन्न की गई। मुख्य आचार्य डा. चंद्रशेखर तिवारी ने कई पूजाएं संपन्न की।इस मौके पर धर्मस्व मंदिर समिति के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद त्रिपाठी, भगवती प्रसाद, बुद्घि प्रसाद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। जोशीमठ में नृसिंह नवदुर्गा सेवा समिति ने गांधी मैदान में सुंदरकांड का पाठ किया।

गोपेश्वर के चंडिका मंदिर, गोपीनाथ मंदिर के साथ ही कई अन्य मंदिरों में भी देवी भक्तों ने शैलपुत्री मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना संपन्न की। चैत्र नवरात्र शुभारंभ पर बुधवार को जनपद के विभिन्न देवी मंदिरों में दिनभर भक्तों का तांता उमड़ा रहा। लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की कुशलता की मनौकामनाएं की। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!