दो टूकः उत्तराखंड की धरती पर न भ्रष्टाचार रहेगा, न भ्रष्टाचारी-मनवीर सिंह चौहान–

by | Mar 22, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

बोले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनवीर सिंह चौहान, कहा सरकार ने हासिल की कई एतिहासिक उपलब्धियां–  

गोपेश्वरः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनवीर सिंह चौहान ने बुधवार को गोपेश्वर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार ने कई एतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य में लागू हुए नकल कानून के ड्राफ्ट की मांग अन्य राज्य भी कर रहे हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड की धरती पर न भ्रष्टाचार रहेगा और न भ्रष्टाचारी।

उन्होंने कहा कि भाजपा में भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। अभी तक देश में 80 से अधिक भ्रष्टाचारियों को जेल की सजा हो गई है। कहा कि गैरसैंण राजधानी परिक्षेत्र का मास्टर प्लान तैयार करने की योजना में सरकार आगे बढ़ रही है। कांग्रेस देश और राज्य में अराजकता का माहौल तैयार कर रही है। विदेशों में भी भारत को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है, देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष व संगठन के पूर्व महामंत्री गजेंद्र सिंह रावत, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल, जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा व राकेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष मनोज भंडारी, मनोज भंडारी, नंदी राणा, मोहन नेगी, पूर्व मीडिया प्रभारी महा‌वीर सिंह रावत के साथ ही कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Latest News

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...
error: Content is protected !!