चमोलीः गोपेश्वर के हल्दापानी भूस्खलन क्षेत्र का जल्द हो जाएगा ट्रीटमेंट–

by | Mar 23, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

शासन से 30 करोड़ की धनराशि को मिला अनुमोदन, प्रभावित परिवारों ने प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत से की मुलाकात, मंत्र ने दिया सकारात्मक आह्वान–

गोपेश्वरः गुरुवार को गोपेश्वर के हल्दापानी विकास नगर के लिए अच्छी खबर निकल कर आई है। प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने यहां पहुंचे प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत से मुलाकात की तो मंत्री ने मौके पर ही सिंचाई सचिव से मोबाइल फोन पर बात कर भूस्खलन के ट्रीटमेंट के बारे में जानकारी मांगी। जिस पर सिंचाई सचिव ने कहा कि बजट को शासन का अनुमोदन मिल गया है। जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इसका ट्रीटमेंट शुरु कर दिया जाएगा। 

जनपद के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत से प्रभावित क्षेत्र के परिवारों ने भेंट की। उन्होंने कहा कि शासन से बजट स्वीकृत होने के तीन माह बाद भी भूस्खन का ट्रीटमेंट शुरु नहीं हो पाया है। अब बारिश होने पर लोगों को आपदा का डर सता रहा है। लोग अपने घरों में रहने से भी डर रहे हैं। इस पर प्रभारी मंत्री ने मौके पर ही सिंचाई विभाग के सचिव हरीश चंद्र सेमवाल से मोबाइल फोन पर बात की। उन्होंने मंत्री को बताया कि भूस्खलन के लिए जारी बजट को शासन से अनुमोदन मिल गया है, अब जल्द ही क्षेत्र का ट्रीटमेंट शुरु कर दिया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित क्षेत्र की लगातार मॉनेटरिंग करने और प्रभावित परिवारों के सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

प्रभावित क्षेत्र के डा. यदुनंदन भट्ट, अधिवक्ता डीपी पुरोहित, अब्बल सिंह सजवाण, कुलदीप रावत, उमा थपलियाल, बिमला बजवाल, माहेश्वर, राहुल, लक्ष्मी नेगी, विपिन बजवाल, नीरज आदि ने प्रभारी मंत्री का धन्यवद ज्ञापित किया। 

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!