चमोलीः कांग्रेस ने जारी की अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्षों की सूची–

by | Mar 24, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

शिव लाल जोशीमठ तो किशोरी लाल बने कर्णप्रयाग ‌ब्लॉक अध्यक्ष– 

गोपेश्वरः प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संस्तुति पर चमोली जनपद कांग्रेस की अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सूरज सैलानी ने बताया कि जोशीमठ ब्लॉक से शिव लाल, दशोली में प्रताप लाल, पोखरी में भगत कोठियाल, कर्णप्रयाग में किशोरी लाल, गैरसैंण में विनोद कुमार, नंदानगर में गिरधारी लाल भारती, नारायणबगड़ में राजेश कुमार, थराली में सुरेंद्र आर्य और देवाल में दीवानी राम को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

जिलाध्यक्ष सूरज सैलानी ने कहा कि जनपद में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती दी जाएगी। उन्होंने समस्त ब्लॉक अध्यक्षों को अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देने के लिए कहा है। कहा गया कि निर्बल वर्ग की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाएगा। 

error: Content is protected !!