चमोलीः गैरसैंण और देवाल में लगाए गए बहुउद्देश्यीय और चिकित्सा शिविर– 

by | Mar 24, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

एक साल नई मिसाल के अंतर्गत जन सेवा कार्यक्रम हुआ आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित– 

गैरसैंण/देवालः  गैरसैंण में एक साल नई मिसाल के अन्तर्गत जन सेवा कार्यक्रम के अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल ने कहा की प्रदेश के मुखिया द्वारा विकास का जो रोडमेप तैयार किया गया, उसे जमीन पर उतारने में सरकार सफल रही है। बहुउदेशीय शिविरों के माध्यम से जहां ग्रामींण क्षेत्रों तक लाभ पहुंचाया जा रहा है वहीं उत्कृष्ट व विशिष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित कर आम लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

शुक्रवार को जीआईसी खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व, उद्यान, पशुपालन, वन, ग्रामींण आजीवका मिशन, समाज कल्याण, बाल विकास, क़ृषि, जल संस्थान, भारतीय स्टेट बैंक व विद्युत विभाग द्वारा स्टाल के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी के साथ सेवा दी गई। 

चिकित्सा शिविर में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर गैरसैंण में आयोजन के उपलक्ष में स्वास्थ्य शिविर में 398 लोगों का पंजीकरण किया गया।जिसमें हड्डी रोग 121, नाक कान गला रोग में 61, नेत्र रोग में 54 ,फिजीशियन में 78, दंत चिकित्सा में 31, होम्योपैथी 74, सभी लाभार्थियों को निशुल्क दवा का वितरण भी किया गया। वहीं 7-दिव्यांग प्रमाण पत्र व 6 दिव्यांग पेंशन से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण किया गया। 

बहुउद्देश्यीय शिविर में स्टेट बैंक द्वारा 30 उपभोक्ताओं को ऋण संबंधी परामर्श दिया गया। उद्यान विभाग द्वारा 30 लोगों को बीज वितरित किया गया। वन विभाग द्वारा 100 से अधिक लोगों को वनाग्नि समन के लिए प्रेरित किया गया। 

इस मोके पर उत्कृष्ट पशुपालकों में बकरी पालन के लिए हिरा सिंह पंवार, गौ पालन के लिए वीरेंद्र लाल, भागवत नेगी सहित प्रगतिशील कृषक के रूप में रेखा देवी व होसियार सिंह को सम्मानित किया गया। लखपती दीदी कार्यक्रम के तहत माहेश्वरी देवी, देवकी देवी, तुलसी देवी, माहेश्वरी देवी, दर्सनी देवी, हेमा देवी, सुनीता देवी, मालमती देवी, गोदाम्बरी देवी, शकुंतला देवी व दीप्ती देवी को पुरुषकृत किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरिता देवी, मन्ना देवी, देबुली देवी व दिनेश कुमार को चैक वितरित किये गए। 

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख शशी सौरियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत, उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह फनियाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महावीर रावत, नगर अध्यक्ष कस्तूरा देवी, जानकी रावत, गंगा सिंह पंवार,पृथ्वी बिष्ट, आदि मौजूद रहे। मंच संचालन जगदीश ढोण्डियाल व मनोज साह द्वारा किया गया।

Latest News

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...
error: Content is protected !!