महिला ने गले में फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त–

by | Mar 26, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

सुबह टहलने गए युवाओं ने पेड़ से लटका देखा शव तो गांव की ओर दौड़े– 

रुद्रप्रयागः गुप्तकाशी-डडोली राज्य हाईवे पर बसुकेदार तहसील के अंतर्गत जोला गांव में 43 वर्षीय गीता देवी पत्नी प्रदीप सिंह नेगी ने आज सुबह करीब 4 बजे घर से करीब 50 मीटर दूरी पर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली।

गाँव के कुछ युवा जब सुबह करीब 8 बजे टहलने गये थे तो पेड़ पर लटका हुआ गीता देवी का शव दिखाई दिया। युवाओं ने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी। तत्काल ग्राम प्रहरी गोपाल सिंह ने तहसील बसुकेदार में इस घटना की सूचना दी। मौके पर पहुँचे राजस्व उपनिरीक्षक भीरी ने मृतक का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र में हुई इस घटना से मातम पसरा हुआ है। 

error: Content is protected !!