रुद्रनाथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने की तैयारियां शुरु– 

by | Mar 27, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

सिक्स सिग्मा की टीम देगी रुद्रनाथ में स्वास्थ्य सेवा, नारद मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण, कई अन्य निर्णय भी लिए–

गोपेश्वरः   श्री रूद्रनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मंदिर के पुजारियों, हक हकूकधारियों एवं संबधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को यथासमय सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस वर्ष श्री रूद्रनाथ मंदिर के कपाट अगामी 19 मई को खुलेंगे।

            मन्दिर समिति की मांग पर 3 स्नानघर बनाने के लिए आरडब्लूडी को प्रस्ताव तैयार करने, डीएफओ को चक्रगोना से पनार तक के पैदल मार्ग को दुरस्थ करने के लिए एसडीआरफ के तहत प्रस्ताव बनाने, सिक्स सिग्मा की टीम के लिए टैंट व्यवस्था करने, पर्यटन विभाग को नारद मन्दिर के सौन्दर्यीकरण करने तथा जलसंस्थान को पेयजल व्यवस्था दुरस्थ करने के निर्देश दिए। कहा कि पैदल मार्ग तथा मन्दिर परिसर पर सफाई व्यवस्था हेतु कूडेदान की व्यवस्था तथा रूद्रनाथ में धर्मशाला की छत के लिए प्लास्टिक तिरपाल जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि बारिश में यात्रियों को परेशानी न हो। बैठक में मंदिर के पुजारी, हक हकूधारियों एवं ग्राम वासियों ने सुरक्षित यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव रखे।

            इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र, सयुंक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी, डीएफओ इन्द्र सिंह नेगी, रूद्रनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी जर्नादन प्रसाद तिवारी, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, सत्येन्द्र रावत, ग्वाड ग्राम प्रधान नीरज बिष्ट सहित सभी संबधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!