चमोलीः छह साल में मुख्यमंत्री की 94 में से 19 घोषणाओं पर हुआ काम पूरा, अधिकांश शासन में लंबित–

by | Mar 28, 2023 | चमोली, बैठक | 0 comments

डीएम ने मंंगलवार को मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति को लेकर की बैठक, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश–

गोपेश्वरः मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति को लेकर मंंगलवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी घोषणाएं विभाग स्तर पर हैं, उनको शीघ्र पूर्ण किया जाए। साथ ही जिन घोषणाओं का सर्वे, भूगर्भीय सर्वे या वन भूमि का संयुक्त निरीक्षण किया जाना है, उसे तत्काल निपटाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

अर्थ संख्या अधिकारी विनय जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मार्च 2017 से अब तक 94 घोषणाएं की गई हैं, जिनमें से 19 पूर्ण हो गई हैं जबकि 24 योजनाओं पर कार्य गतिमान है। अन्य घोषणाएं शासन स्तर पर लंबित हैं।

जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को बांजबगड़ से रुईसाण मोटर मार्ग का निरीक्षण कर शीघ्र आख्या प्रस्तुत करने तथा कर्णप्रयाग से पोखरी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं डामरीकरण को लेकर एसडीएम से वार्ता कर समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, डीफओ सर्वेश दुबे सहित लोनिवि के एई तथा वन विभाग के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!