मां चंडिका मंदिर में लगा भक्तों का तांता, महायज्ञ के साथ चेत्र नवरात्र कार्यक्रम संपन्न– 

by | Mar 30, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

भक्तों ने मां च‌ंडिका से की सुख-समृद्घि की कामना, अखंड रामायण पाठ भी हुआ– 

नंदप्रयागः क्षेत्र के दर्जनों गांवों की अराध्य देवी माता चंडिका के मंदिर में चेत्र नवरात्र पर भक्तों का हुजूम उमड़ा रहा। मंदिर में सुबह से ही आचार्य ब्राह्मणों न पूजा-अर्चना संपन्न कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। मंदिर में देवी भक्तों की ओर से अखंड रामायण का पाठ भी किया गया। आचार्य पंडित लक्ष्मी प्रसाद सती ने बताया कि चेत्र नवरात्र में मां चंडिका की पूजा-अर्चना करना फलदायी होता हैं। नव दुर्गाओं में मां सिद्घिदात्री अंतिम देवी हैं। 

मंदिर में महायज्ञ के आयोजन के साथ नवरात्र पाठ का समापन हुआ। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। आचार्य लक्ष्मी प्रसाद सती ने मां चंडिका की श्रृंगार पूजा के बाद आरती की। माता के विभिन्न रुपों का आह्वान किया गया।

इस मौके पर मंगरोली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी, डॉ जगदीश वैष्णव, मंदिर की पूजा व्यवस्था में मुख्य रुप से कुलदीप रौतेला, तेजवीर कंडेरी, सुनील कंडेरी, पदान अंकित कंडेरी, हरीश रौतेला, नरेंद्र कठैत, संजय रौतेला, सुभम रौतेला, विश्वरुप रौतेला, गजेंद्र रावत, गजेंद्र बिष्ट, भरत कंडेरी के साथ ही कई लोग मौजूद रहे। नंदप्रयाग के नव युवकों द्वारा मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। 

error: Content is protected !!