भारी बारिश के दौरान भर-भराकर सड़क पर आ गिरा पुश्ता, कई वाहन दबे– 

by | Mar 31, 2023 | आपदा, देहरादून | 0 comments

देर रात से जारी है भारी बारिश, गनीमत रही वाहनों में नहीं थे कोई भी लोग सवार– 

मसूरीः भारी बारिश के बीच शुक्रवार को कैंपटी रोड के पास एक बड़ा पुश्ता टूटकर सड़क पर आ गया। यहां सड़क किनारे खड़े वाहनों में पुश्ता गिरने से गाड़ियां दब गई हैं। देर रात से ही मसूरी में भारी बारिश हो रही है, जिससे मौसम में भी ठंडक आ गई है।

शुक्रवार को लगभग ढाई बजे एक भारी भरकम पुश्ता टूट जाने से वहां कई गाड़ियां पुश्ते के नीचे दब गई हैं। जिस समय पुश्ता गिरा, उस वक्त वाहनों में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

पुश्ता गिरने से यहां सड़क भी कुछ देर तक जाम हो गई, जिसके बाद निर्माण शाखा ने सड़क पर गिरे पत्थरों और मलबे को साफ किया, तब जाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकी। 

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!