चमोलीः पुरानी पेंशन योजना को शीघ्र किया जाए बहाल–  

by | Apr 1, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने बदरीनाथ विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन–

गोपेश्वरः  राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की जिला इकाई ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई है। कहा गया कि नई पेंशन में सेवानिवृत्ति के बाद एक दिन का गुजारा करना भी मुश्किल है। मोर्चे के पदाधिकारियों ने बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की है।

मोर्चा के जिला अध्यक्ष पूरण सिंह फरस्वाण और महासचिव सतीश कुमार की ओर से बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया है। जिसमें कहा है कि नई पेंशन योजना एक अन्यायपूर्ण व्यवस्था है।

इससे मिलने वाली पेंशन से कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानित जीवन नहीं जी सकता है। कर्मचारी सरकारी सेवा में अपना जीवन खपा देता है, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद नई पेंशन योजना में उसे न के बराबर धनराशि मिलती है। नई पेंशन में जीपीएफ की सुविधा नहीं है। इसमें जमा धनराशि शेयर मार्केट के अधीन है और ब्याज पर तय होती है। जबकि पुरानी पेंशन में इससे काफी अच्छी व्यवस्था है और वह कर्मचारियों के हित में है। 

Latest News

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...
error: Content is protected !!