चमोली जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ हुआ फ्लोट टेस्ट, डबल लॉकर में रखीं गई मतपेटी–

by | Apr 1, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

दिनभर चलीं उपाध्यक्ष के इस्तीफे की अफवाह, शाम होते ही हुई तीखी बहस– 

गोपेश्वरः चमोली जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर अविश्वास मत में जिला पंचायत सभागार में मतदान हुआ। अविश्वास प्रस्ताव मतदान में जिला पंचायत अध्यक्ष सहित 13 सदस्यों ने मतदान किया। हाईकोर्ट की रोक के चलते बैलेट बॉक्स को सील कर जिला कोषागार के डबल लॉक में रखा गया है।

इधर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत के साथ भाजपा सदस्यों की सहमति बनीं कि डीएम को इस्तीफा सौंपा जाएगा और इसके बाद फिर से चुनाव पर रणनीति बनाई जाएगी। बताया जा रहा है कि उपाध्यक्ष ने इस्तीफा देने के बजाय डीएम को सौंपे ज्ञापन में पद पर बनें रहने की इच्छा जताई है। जिस पर भाजपा सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। 

चमोली जिला पंचायत में 26 सदस्य हैं। जिनमें जिला पंचायत अध्यक्ष सहित 20 सदस्यों ने चार मार्च को जिला अधिकारी से मिलकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। जिलाधिकारी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा व मतदान के लिए एक अप्रैल की तिथि नियत की थी ,

तथा कार्रवाई को संपंन्न कराने के लिए जिला जज को लिखा था। जिला जज द्वारा अपने प्रतिनिधि के रुप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को 11 बजे पीठासीन अधिकारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार की अध्यक्षता में अविश्वास प्रस्ताव पर कार्रवाई शुरु हुई।

जिला पंचायत अध्यक्ष सहित 13 सदस्य सदन में इस दौरान मौजूद थे। पीठासीन अधिकारी द्वारा बैठक के बाद मतदान कराया गया। अध्यक्ष सहित 13 जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। एक बजे तक चली कार्रवाई के बाद हाईकोर्ट के आदेशों के चलते मत पेटी को सील कर कोषागार के डबल लॉक में रखा गया है।  

Latest News

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...
error: Content is protected !!