शिकंजाः चमोली पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा किया बरामद–

by | Apr 3, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments


तीन जगहों पर छापेमारी कर पकड़ी 32 पेटी शराब, तीन लोगों को किया गिरफ्तार–
कर्णप्रयागः अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 32 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर कर्णप्रयाग पुलिस ने किया 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिए गये निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दो अप्रैल को कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर

पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों का गठन कर कोतवाली कर्णप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत सिमली में तीन अलग-अलग स्थानों पर दो अप्रैल को छापेमारी कर अभियुक्तगणों 1- अजय सिंह चौहान पुत्र श्री रामचन्द्र चौहान निवासी ग्राम सिमली थाना कर्णप्रयाग जनपद-चमोली, 2-नर बहादुर पुत्र देव सिंह निवासी जूंखला सुरखेत नेपाल हाल निवासी सिमली थाना कर्णप्रयाग जनपद-चमोली, 3- चन्द्रमोहन सिंह पुत्र स्व0 बलवन्त सिंह निवासी सिमली थाना-कर्णप्रयाग जनपद-चमोली के द्वारा स्टाक की गयी कुल 32 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली कर्णप्रयाग में अभियुक्तगणों के विरुद्ध क्रमश: मुकदमा अपराध संख्या-14/23 धारा 60 आबकारी अधिनियम, मुकदमा अपराध संख्या-15/23 धारा 60 आबकारी अधिनियम, मुकदमा अपराध संख्या-16/23 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। अवैध शराब के विरुद्ध जनपद में लगातार अभियान जारी है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार पंत, उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह गुसांई, उ0नि0 नरेंद्र सिंह कोटियाल, स0उ0नि0 रणबहादुर सिंह, हे0का0 102 दीवान सिंह, हे0का0 69 सतेन्द्र, का0 29 नितिन बिष्ट, का0 130 विक्रम सिंह, का0 260 सन्तोष और म0का0 62 मन्जू शामिल थे।

Latest News

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...
error: Content is protected !!