चमोलीः संस्कृत महाविद्यालयों की परिषदीय परीक्षा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त– 

by | Apr 4, 2023 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

सहायक निदेशक ने प्रधानाचार्यों की बैठक में पारदर्शिता और नकल विहीन परीक्षा कराने के दिए निर्देश

गोपेश्वरः  संस्कृत महाविद्यालयों की परिषदीय परीक्षा को लेकर सहायक निदेशक शिक्षा और संस्कृत शिक्षा डा. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिएा कि परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

स्वामी गीतानंद संस्कृत महाविद्यालय मंडल के सभागार में आयोजित बैठक में बताया गया कि जिले में संचालित आठ संस्कृत महाविद्यालयों की परिषदीय परीक्षा (पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा) आठ अप्रैल से हो रही है। परीक्षा के लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र सिमली और मंडल बनाए गए हैं। सहायक निदेशक ने कहा कि परीक्षा को नकल विहीन कराना सरकार की प्राथमिकता है। नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। सभी केंद्रों पर कस्टोडियन और कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। पेपरों को डबल लॉकर में रखा जाए। जिन केंद्रों पर परीक्षा होनी है वहां के शिक्षको को दूसरे परीक्षा केंद्र पर भेजा जाएगा। जिससे पारदर्शिता बनी रहे। परीक्षा को लेकर कोई लापरवाही सामने आई तो केंद्र व्यवस्थापक और कस्टोडियन पर कठोर कार्रवाई होगी। वरिष्ठ प्रधानाचार्य डा. जनार्दन नौटियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। सहायक निदेशक ने बताया कि बुधवार पांच अप्रैल को आदर्श संस्कृत ग्राम के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। 

Latest News

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...
error: Content is protected !!