रैतोली गांव के मां नंदा मंदिर में उमड़ा मां की ध्याणियों का हुजूम, भेंट की श्रृंगार सामग्री– 

by | Apr 4, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments


महिलाओं ने किया कीर्तन भजन, दिनभर मां के जयकारों से गुंजायमान हो रहा मंदिर– 

पीपलकोटीः बंड क्षेत्र की अराध्य मां नंदा देवी के मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय मां नंदा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है। दिनभर महिला मंगल दल की ओर से कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया। गांव-गांव से मंदिर में पहुंची ध्याणियों (विवाहित बेटियां) ने मां नंदा को श्रृंगार सामग्री भेंट की। भक्तों ने इस दौरान मां नंदा की पूज-अर्चना कर मनौतियां मांगी।

रैतोली गांव में स्थित मां नंदा के मंदिर में प्रतिवर्ष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं। इन दिनों मंदिर में शतचंडी सप्तशती का पाठ चल रहा है। यह आयोजन छह अप्रैल तक चलेगा। मंदिर समिति के महामंत्री सुनील कोठियाल ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन मां नंदा की प्राण प्रतिष्ठा, श्रृंगार और पंच पूजाएं संपन्न की जाएगी।

इस मौके पर बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, मुख्य आचार्य भगवती प्रसाद सती, देवकी नंदन सती, राकेश सती, विष्णु प्रसाद, आशीष, नंदा देवी कुरुड़ के पुजारी कमलेश गौड़ आदि मौजूद रहे। मां नंदा के दर्शनों को पीपलकोटी ही नहीं समीपवर्ती गांवों के ग्रामीणों का हुजूम उमड़ रहा है। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!