चैकिंग के दौरान निर्मााणाधीन पुल के पास पुलिस की गिरफ्त में आया व्यक्ति, नशे के खिलाफ अभियान चला रही चमोली पुलिस–
गोपेश्वरः पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने व अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्रवाई किये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग के पर्यवेक्षण में
बुधवार को कर्णप्रयाग पुलिस के द्वारा चेकिंग के दौरान निर्माणाधीन पुल के पास अभियुक्त संतोष निवासी घोड़साल पोस्ट सैकोट थाना चमोली, जिला चमोली को स्कूटी संख्या UK-11-A-7637 से 15 बोतल अंग्रेजी शराब सोलमेट के परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। कोतवाली कर्णप्रयाग में अभियुक्त के विरुध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह कोटियाल और हेड कांस्टेबल भगत लाल शामिल रहे।


