चमोलीः संदिग्ध परीस्थिति में फंदे से लटका मिला महिला का शव–

by | Apr 7, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पूर्व में लोनिवि में संविदा के तहत अवर अभियंता पद पर थी तैनात, पंखे पर लटका मिला शव– 

पोखरीः पोखरी तहसील विनायक धार के पास एक घर में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला है। पुलिस और प्रशासन इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है।

लोक निर्माण विभाग में संविदा के तहत पूर्व में अवर अभियंता के पद पर रही 32 वर्षीय प्रियंका राणा पुत्री शिशुपाल राणा विनायक धार स्थित अपने माता पिता के घर पर अकेली रहती थी। प्रियंका के माता पिता देहरादून में रहते हैं। उसके माता पिता ने उसे फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा, जिसके बाद उन्होंने अपने किसी परिचित को फोन करके घर पर जाने को कहा। जब वह घर पर गया तो प्रियंका का शव पंखे से लटका हुआ था।

सूचना पर नायब तहसीलदार हरीशचंद्र पांडे, राजस्व निरीक्षक विजयपाल सिंह गुसाईं, एसआई शिवदत्त जमलोकी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद प्रशासन ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर मृतका का भाई मनीष पहुंच गया है। उसके ससुराल पक्ष के लोगों को भी सूचित कर दिया गया है।

एसआई शिवदत्त जमलोकी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। ससुराल पक्ष के लोगों के आने के बाद पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। जांच के बाद वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। मृतका प्रियका राणा के पति कुलदीप और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के आने के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये कर्णप्रयाग भेज दिया गया है ,यह जानकारी नायव तहसीलदार हरीशचंद्र चन्द्र पांडे ने दी ।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!