चमोलीः शनिवार को चमोली में लागू रहेगी धारा 144–

by | Apr 7, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परीधि में चार से अधिक लोग नहीं होंगे एकत्रित, तैयारी पूरी–

गोपेश्वरः  लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित की जा रही वन आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान जिले के सभी परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

शनिवार शाम पांच बजे से रविवार शाम छह बजे तक धारा 144 लागू रहेगी। इस दौरान परीक्षा केंद्र की परिधि के 200 मीटर की परिधि में चार से अधिक लोग एक साथ एक स्थान पर एकत्रित नहीं हो सकेंगे। जुलूस, झांकी, जनसभा, प्रदर्शन, लाउडस्पीकर का प्रयोग, किसी प्रकार के शस्त्र ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

इस परिधि में प्रिंट और फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी। परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार का साहित्य, प्रेस नोट, पंपलेट, पोस्टर, बैनर लगाना और बांटना वर्जित रहेगा। ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मी, अधिकारी और परीक्षार्थियों के अलावा किसी को परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं होगी। 

Latest News

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...
error: Content is protected !!