रामलीलाः जोशीमठ में भव्य झांकी और राजतिलक के साथ रामलीला संपन्न–

by | Apr 9, 2023 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

गांधी मैदान में आयोजित हुई रामलीला के अंतिम दिवस राजतिलक में राम परिवार का हुआ भव्य स्वागत– 

जोशीमठः यहां गांधी मैदान में चल रही रामलीला का रविवार को राजतिलक के साथ समापन हो गया। इस दौरान नगर में भगवान राम की भव्य झांकी भी निकाली गई।

नृसिंह नव दुर्गा सेवा समिति की ओर से गांधी मैदान में रामलीला का आयोजन किया गया। इस दौरान रामलीला में जोशीमठ को आपदा से बचाने और चारधाम यात्रा के सफल संचालन की कामना की गई। रविवार को भव्य आयोजन के साथ भगवान राम का राजतिलक किया गया।

साथ ही नगर में झांकी भी निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने भगवान राम के भजन गाकर नगर को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान भगवान राम का पात्र अमित रतूड़ी, लक्ष्मण का पात्र मनीष रतूड़ी, सीता का पात्र मोहित शाह और हनुमान का पात्र विवेक पंवार ने निभाया। राजतिलक में भगवान श्री राम परिवार का श्रद्घालुओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। शंकराचार्य मठ से भी संतगण इस दौरान मौजूद रहे। 

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!