कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ 35 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई परीक्षा–
गोपेश्वर। लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित वन आरक्षी भर्ती परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गई है। जनपद में पंजीकृत 7958 अभ्यर्थियों में से 5729 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 2229 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जनपद में 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जनपद में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है।

