आक्रोशः यात्रियों की संख्या सीमित करने पर पांडुकेश्वर में निकाली रैली–

by | Apr 10, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

होटल व्यवसायी, तीर्थ पुरोहित और स्थानीय लोगों ने किया सरकार के निर्णय का विरोध–

जोशीमठः चारों धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित करने पर एक बार फिर पांडुकेश्वर में बदरीनाथ के व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों और पांडुकेश्वर के स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर फैसले का कड़ा विरोध दर्ज किया। उन्होंने पांडुकेश्वर में रैली निकालकर मुख्यमंत्री को इस संबंध में ज्ञापन भेजा है। कहा कि निर्णय वापस नहीं हुआ तो बदरीनाथ के कपाट खुलने के समय वे रैली निकालकर विरोध जताएंगे।

होटल एसोसिएशन बदरीनाथ, तीर्थ पुरोहित, बदरीनाथ धाम के व्यापारियों और पांडुकेश्वर के लोगों ने पांडुकेश्वर में रैली निकाली। उन्होंने यात्रा में तीर्थ यात्रियों की संख्या सीमित किए जाने का कड़ा विरोध किया। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा कि सरकार ने चारों धामों में यात्रियों की संख्या सीमित कर दी है। बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 18 हजार की गई है। जबकि यहां पर 35 हजार से अधिक यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। साथ ही ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को भी खत्म कर दिया गया है। यात्रियों के लगातार फोन आ रहे हैं कि ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है।

कहा कि यहां के सभी लोगों का रोजगार यात्रा से ही जुड़ा है। लोग छह महीने से इसका इंतजार करते हैं कि यात्रा शुरू होगी तो हम काम धंधे में लगेंगे। लेकिन यह बड़े अफसोस की बात है कि सरकार ने धाम में यात्रियों की संख्या सीमित कर दी। कहा कि वह लगातार सरकार से वार्ता कर रहे हैं, उन्हें मौखिक तो आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। रैली के बाद उन्होंने थाने के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।

इस दौरान विपिन पंवार, अनूप सिंह, वीरेंद्र सिंह, दिवाकर, सचिन, सत्यम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। होटल एसोसिएशन बदरीनाथ के अध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा कि चारों धामों का एक संगठन बना है। जिसके माध्यम से दो माह से सरकार से इस दिशा में बात की जा रही है। अभी तक उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कहा कि उनके संगठन ने तय किया है कि यदि यात्रा शुरू होने तक भी सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती है तो वे अपने होटल, लॉज, रेस्टोरेंट की चाबी सरकार को सौंप देंगे, फिर सरकार ही इनको संचालित करे। कहा गया कि यदि पूर्व की भांति तीर्थयात्रा का संचालन नहीं किया गया तो आंदोलन तेज भी कर दिया जाएगा। 

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!