बदरीनाथ धाम के दर्शनों को इस बार लागू होगा क्यू मैनेजमेंट सिस्टम– 

by | Apr 11, 2023 | आस्था, चारधाम | 0 comments

पढ़ें क्या है क्यू मैनेजमेंट सिस्टम, तीर्थयात्रियें को घंटों लाइन में खड़े होने से मिलेगी मुक्ति–  

गोपेश्वरः इस बार बदरीनाथ धाम के दर्शनों के लिए क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लागू होगा। इससे तीर्थयात्रियों को लंबी दूरी तक घंटों लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। पर्यटन और पुलिस विभाग की ओर से इसका खाका भी तैयार कर लिया गया है। यदि यह सिस्टम कारगर रहा तो तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम के दर्शन आसानी से हो पाएंगे।

साथ ही वे धाम में ही अन्य दर्शनीय स्थलों का दीदार भी कर सकेंगे। क्यू मैनेजमेंट सिस्टम के तहत तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम में पहुंचते ही सबसे पहले पर्यटन विभाग की ओर से बनाए रजिस्ट्रेशन कक्ष में अपना रजिस्ट्रेशन पत्र दिखाएंगे। इसके बाद उनका रजिस्ट्रेशन नंबर क्यूआर कोड से स्केन होगा। इसके बाद संबंधित तीर्थयात्री को एक स्लिप दी जाएगी, जिसमें बदरीनाथ के दर्शनों का समय दर्शाया गया होगा। तीर्थयात्री उसी निर्धारित समय पर मंदिर के सिंहद्वार से बदरीनाथ सभा मंडप में प्रवेश करेंगे।

चारधाम यात्रा शुरु होते ही बदरीनाथ धाम में प्रतिदिन 12 हजार से 15 हजार तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचते हैं। जिससे दर्शनों की लाइन करीब एक किलोमीटर तक पहुंच जाती है। इससे तीर्थयात्रियों को घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। कई तीर्थयात्री जल्दी दर्शन के चक्कर में देर रात दो बजे से ही लाइन में खड़े हो जाते हैं। क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लागू होने से दर्शनों की लंबी लाइन से छुटकारा मिल जाएगा। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि क्यू मैनेजमेंट सिस्टम को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू करवाया जाएगा।

Latest News

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
error: Content is protected !!