‌विकासः पांच साल में नगर पंचायत पोखरी में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य– 

by | Apr 12, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने किया मीडिया से संवाद, आड़े हाथ लिए दो सभासद, ये उपलब्धियां गिनाई– 

पोखरीः नगर पंचायत पोखरी में इन पांच वर्षो में अभूतपूर्व विकास कार्य हुये हैं। यह बाद नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने मीडिया से संवाद कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि सीमांत जनपद चमोली के अत्यधिक विषमताओं वाली नगर पंचायत पोखरी में पिछले 5 वर्षों में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। नगर पंचायत के विकास के लिये वे नगर पंचायत  फंड के अलावा  स्पेशल कंपोनेंट प्लान, अवस्थापना विकास निधि ,पंचम वित्त , मुख्यमंत्री घोषणा सहित तमाम मदों  से इन पांच वर्षों में  10 करोड़  से अधिक रुपये की धनराशि स्वीकृत करवा कर लाये  हैं। जिससे सभी सात वार्डों में अभूतपूर्व विकास कार्य किये गये हैं।

नगर पंचायत क्षेत्र की जनता को वाहनों के जाम से निजात दिलाने के लिये भविष्य में चार पार्किंग का निर्माण कार्य भी करवाया जायेगा। प्रशासनिक उदासीनता और पूर्व की  सरकारों की अनदेखी के कारण यह नगर पंचायत अत्यंत पिछड़ी हुई थी। यहां समस्याओं का अंबार लगा हुआ था। जिससे यह  नगर पंचायत नर्क पंचायत के रुप में विकसित हो रही थी। इन पांच सालों में नगर पंचायत को ढर्रे पर लाने का काम किया गया। सबसे पहले साफ-सफाई पर ध्यान केंद्रीय किया गया।

जगह-जगह पथ प्रकाश व आंतरिक मार्गों का रख-रखाव किया गया। कार्यभार संभालने के बाद सबसे बड़ी चुनौति नगर पंचायत के सातों वार्डों के विकास के साथ साथ नगर पंचायत के वासियों को आधारभूत सुविधायें उपलब्ध करवाने की थी।  नगर क्षेत्र में पार्किंग और  कूड़ा निस्तारण की भी एक बड़ी चुनौती थी। राज्य में  भाजपा सरकार होने के कारण अलग-अलग मदों से पोखरी नगर पंचायत के विकास के  लिये  बड़ी  मात्रा में बजट लाया गया और नगर पंचायत के सभी सातों वार्डों में आंतरिक मार्गों का निर्माण,  पानी निकासी हेतू नालियां बनायी गयी, स्ट्रीट लाइटें लगवायी गयी।

सीसीटीवी कैमरे लगवाये गये,  पार्कों का निर्माण करवायाया गया, लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवायी गयी। अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने की ओर हम अग्रसर हैं। नगर पंचायत में 80 प्रतिशत ‌तक विकास कार्य कर लिए गए हैं। शेष 20 प्रतिशत कार्य भी जल्द पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के दो सभासद विकास में रोढ़ा अटका रहे हैं। जिससे विकास कार्य अवरुद्घ हो रहे हैं। उन्होंने सभासदों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विकास कार्यों को किसी भी सूरत में बाधित नहीं होने दिया जाएगा।  

Latest News

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...
error: Content is protected !!