चमोलीः अपने इतिहास की सभी को होनी चाहिए जानकारी–

by | Apr 12, 2023 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास विषय पर आयोजित किया गया सेमीनार–

गोपेश्वरः पीजी कॉलेज गोपेश्वर में “स्वबोध, स्वराज एवं प्रतिरोध का इतिहास: जनपद चमोली के विशेष संदर्भ में” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। सेमीनार में वक्ताओं ने कहा कि सही इतिहास की जानकारी होना जरूरी है। अपने क्षेत्र की महान विभूतियों के बारे में सभी को जानकारी होनी चाहिए।

सेमिनार के उद्घाटन में आयोजक व इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. शिवचंद सिंह रावत ने कहा कि खुद के बारे में जानकारी होना ही स्वबोध है। उन्होंने स्वराज के महत्व और प्रतिरोध को देश आजादी के 75वें वर्ष के रूप में विस्तृत संदर्भ में स्पष्ट किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अभिनव तिवारी ने अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के कार्य और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

साथ ही इतिहास की विसंगतियों को दूर करने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता डॉ. जसपाल खत्री ने भारतीय संस्कृति में स्व की भावना, उसके बदलते स्वरूप और स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। विषय विशेषज्ञ डा. योगेश धस्माना ने चमोली जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, बेरिस्टर मुकुंदी लाल, अनसूया प्रसाद बहुगुणा, केशवानंद मंमगाई, चंद्र सिंह गढ़वाली आदि के कार्यों और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रचना नौटियाल ने कहा कि इतिहास संकलन राष्ट्रीय गौरव के लिए आवश्यक है। सेमीनार में चमोली के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राष्ट्रीय आंदोलन में शामिल आंदोलनकारी, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण, सामाजिक आंदोलन जैसे कुल्ली बेगार आंदोलन, डोला -पालकी आंदोलन, मंदिरों का धार्मिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक इतिहास के अतिरिक्त अन्य विविध विषयों पर भी चर्चा की गई।

Latest News

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...
error: Content is protected !!