आस्थाः 22 मई का मध्यमहेश्वर और 26 अप्रैल को खुलेंगे तुंगनाथ मंदिर के कपाट– 

by | Apr 14, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

पंच केदारों के कपाट खुलने की तिथि भी हुई घोषित, पंचकेदारों में से एक इस मंदिर के कपाट वर्षभर रहते हैं खुले– 
रुद्रप्रयागः द्वितीय केदार मध्य‌महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित हो गई है। शुक्रवार को दोनों धामों के कपाट खुलने की तिथि घोषित हुई। 22 मई को द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर के कपाट खुलेंगे, जबकि 26 अप्रैल को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन लग्न में खोले जाएंगे।

इससे पूर्व केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो चुकी है। केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इन दिनों केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने काम जारी है। यहां अभी भी कई फीट तक बर्फ जमीं हुई है।

पंच केदारों में प्रथम केदारनाथ, द्वितीय मदमहेश्वर, तृतीय तुंगनाथ, चतुर्थ रुद्रनाथ और पंचम केदार कल्पनाथ है। रुद्रनाथ के कपाट 19 मई को खुलेंगे, जबकि कल्पनाथ मंदिर के कपाट वर्षभर खुला रहते हैं। रुद्रनाथ और कल्पनाथ मंदिर चमोली जनपद में स्थित हैं, और केदारनाथ, मध्यमहेश्वर और तुंगनाथ रुद्रप्रयाग जनपद में ‌विराजमान हैं। पंच केदारों की तीर्थयात्रा को लेकर भी श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। 

Latest News

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...
error: Content is protected !!