चमोलीः यात्रा के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से रहें तैयारः एसपी– 

by | Apr 15, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

गोष्ठी में चारधाम यात्रा पर रहा फोकस, बेहतर कार्य करने पर प्रभारी निरीक्षक मनोज नैनवाल सहित कई हुए सम्मानित–  

गोपेश्वरः चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। शनिवार को पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने मासिक अपराध गोष्ठी व मासिक सम्मेलन में सभी पुलिस कर्मियों को चारधाम यात्रा के लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले साल बदरीनाथ में 18 लाख से अधिक श्रद्धालु आए थे। इस साल यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। इसलिए सभी पुलिस कर्मी इसके लिए तैयार रहें।

बदरीनाथ में मास्टर प्लान के कार्यों में लगे बाहरी मजदूरों और होटल ढाबों में आने वाले बाहरी व्यक्तियों का समय पर सत्यापन करें। मास्टर प्लान के चलते सड़क किनारे पड़ी निर्माण सामग्री को हटाने के लिए कार्यदायी संस्था से समन्वय बनाएं। जिससे व्यवस्था बनाने में दिक्कत न हो।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों, व्यापार संघ, टैक्सी यूनियन व चालकों के साथ गोष्ठी कर यात्रा को सुगम बनाने को लेकर चर्चा करें। धाम में ड्यूटी करने वाले पुलिस बल को मूलभूत सुविधाएं समय पर मुहैया कराने, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगाने, बढ़ते कोविड को देखते हुए सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

फायर सीजन, आपदा की स्थिति से निपटने की तैयारी सहित अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए गए। गोष्ठी के में पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह, सहायक अभियोजन अधिकारी पूजा देवी सहित सभी थाना व चौकी प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान बजट सत्र गैरसैंण में ड्यूटी के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रभारी निरीक्षक मनोज नैनवाल, उप निरीक्षक सम्पूर्णानंद जुयाल, उपनिरीक्षक नरेंद्र कोटियाल, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, हेड कांस्टेबल हरेंद्र, हेड कांस्टेबल सत्यपाल, हेड कांस्टेबल धर्मेद्र, कांस्टेबल सोबन शामिल रहे।

Latest News

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...
error: Content is protected !!