मांगः जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को व्यवस्था पर प्राथमिक विद्यालयों में भेजने का किया विरोध– 

by | Apr 16, 2023 | चमोली, बैठक | 0 comments

चमोली राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन की बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा– 

गोपेश्वरः रविवार को विभिन्न मांगों को लेकर राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन की दशोली विकासखंड की बैठक हुई। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। संगठन ने जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को व्यवस्था पर प्राथमिक विद्यालयों में भेजने का विरोध किया है। उनका कहना है कि इससे जूनियर हाईस्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था बाधित हो रही है।

संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मदन कपरवाण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षकों ने कई प्रस्ताव पारित किए। संगठन के जिलाध्यक्ष भुवन चंद्र डिमरी ने कहा कि जूनियर हाईस्कूल के विद्यालयों में शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। मांग उठाई कि विद्यालयों में मिलने वाले मदों का पीएफएमएस के माध्यम से भुगतान किया जाता है जिसके लिए शिक्षकों को इसका प्रशिक्षण दिया जाए।

शिक्षकों के लंबित एरियर बिलों का तुरंत भुगतान किया जाए। शिक्षकों को समय-समय पर दिए जाने वाले विभागीय पत्र उप शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर से ही निर्गत किए जाएं। अजीम प्रेमजी संस्था की ओर से दिए जाने वाले प्रशिक्षण का संगठन विरोध करता है। इससे विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य बाधित हो रहे हैं।

बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष भुवन चंद्र डिमरी, ब्लॉक संरक्षक हरीश चंद्र नेगी, ब्लॉक उपाध्यक्ष भगत सिंह नेगी, मोहन सक्सेना, नरेंद्र लाल केंथवाल, मुकेश चंद्र डिमरी, बैशाख सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह नेगी, विनोद चंद्र, बुद्धिलाल सैनानी, प्रकाश चंद्र सोनी आदि मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!