विद्यालय में नशे की हालत में पहुंचने पर शिक्षक का वीडियो हुआ वायरल– 

by | Apr 17, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को नशे की हालत में पाया, शिक्षक के खिलाफ जांच शुरु– 
गोपेश्वरः विकासखंड नंदानगर के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक शिक्षक विद्यालय आने के बजाय कमरे में शराब पीकर पड़ा हुआ था। ग्रामीणों की शिकायत पर विद्यालय पहुंची शिक्षा विभाग की टीम ने अध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दी है। मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने नशे में धुत्त शिक्षक को निलंबित कर दिया है। 

विकासखंड नंदानगर के दूरस्थ विद्यालय स्यारी के ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत की कि प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक कई दिनों से शराब पीकर विद्यालय पहुंच रहा है। शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद जुयाल के नेतृत्व में एक टीम मौके पर भेजी। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच टीम जब विद्यालय पहुंची तो वहां शिक्षक नहीं था। वह शराब के नशे में कमरे पर ही पड़ा हुआ था। विद्यालय प्रबंधन कमेटी के सदस्य व ग्रामीण शिक्षक को नशे की हालत में ही विद्यालय लेकर आए।

जांच में पता चला कि शिक्षक तीन दिन से विद्यालय नहीं आया है। साथ ही विद्यालय में मध्याहन भोजन भी नहीं बना था। शिक्षक के खिलाफ जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट दे दी है, जिसे जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दिया गया है। वहीं से आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्राम प्रधान भरत सिंह ने बताया कि विद्यालय में 30 बच्चे पढ़ रहे हैं। शिक्षक कई दिनों से शराब पीकर विद्यालय आ रहा था। नशे में धुत्त शिक्षक का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Latest News

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
error: Content is protected !!