यात्रा तैयारीः जोशीमठ में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद– 

by | Apr 19, 2023 | चमोली, चारधाम | 0 comments

मुख्य बाजार में जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लिया निर्णय, कई अन्य निर्णय भी लिए– 

जोशीमठः जैसे-जैसे चारधाम यात्रा की तिथि नजदीक आ रही है, यात्रा की तैयारियां भी जोर पकड़ने लगी हैं। बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार शाह ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान जोशीमठ में भारी वाहनों से सामान उतारने के लिए समय निर्धारित किया गया है। उसके अतिरिक्त नगर में भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

पुलिस उपाधीक्षक ने यात्रा मार्ग पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चह्नित कर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रैफिक ड्यूटी, रोटेशन व बदरीनाथ, गोविंदघाट जोशीमठ के लिए जवानों की ड्यूटी का शेड्यूल तय किया गया। जोशीमठ कोतवाली में टैक्सी यूनियन, होटल व्यवसायियों और व्यापार संघ के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जोशीमठ नगर में सुबह आठ बजे तक और दोपहर 11 से दो बजे तक ही सामान उतारने की अनुमति दी गई है। बाकी समय भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन और टोकन व्यवस्था लागू करने के लिए बनाए काउंटरों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जोशीमठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैलाश भट्ट, थानाध्यक्ष गोविंदघाट नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। यात्रा मार्ग पर कहीं भी नो पार्किंग में वाहन खड़ा न करने के निर्देश भी दिए गए हैं। 

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!