मौसम का गजब मिजाजः अप्रैल में हो रहा जनवरी जैसा एहसास– 

by | Apr 20, 2023 | चमोली, मौसम | 0 comments

‌उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी, मोहनखाल में हुई जमकर ओलावृष्टि, फसलें चौपट– 

गोपेश्वरः उत्तराखंड में अप्रैल माह में जनवरी का एहसास हो रहा है। नदी घाटियों में कोहरा छाया है। कई सालों में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि लोग अप्रैल में ठंड के मारे चूल्हे की आग सेंकने को मजबूर हो गए हैं। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, फूलों की घाटी के साथ ही नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई है।

पोखरी विकास खंड के मोहनखाल में करीब एक घंटे तक जबरदस्त ओलावृष्टि हुई, जिससे गेहूं, जौ, आलू, लहसून, प्याज आदि की फसल चौपट हो गई है। बुधवार से जनपद में मौसम खराब चल रहा है। देर रात से ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। बदरीनाथ धाम में करीब एक फीट और हेमकुंड साहिब में डेढ़ फीट ताजी बर्फ जम गई है। 

माणा गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने बताया कि माणा गांव पूरी तरह से बर्फ के आगोश में समा गया है। यहां चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। जोशीमठ, गोपेश्वर, घाट, पोखरी, नंदप्रयाग, नंदानगर, पीपलकोटी क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई। देर शाम तक भी बारिश जारी रही। जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। 

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!