साक्षरताः समर्थ गांव योजना से शत प्रतिशत साक्षर होगा चमोली जनपद– 

by | Apr 21, 2023 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

जिलाधिकारी ने योजना के तहत प्रौढ शिक्षा के लिए बनाए मॉड्यू का किया विमोचन– 

गोपेश्वरः सीमांत चमोली जनपद को अप्रैल 2024 तक शत प्रतिशत साक्षर बनाने का प्रशासन ने लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए ‘समर्थ गांव योजना’ शुरू की गई है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने योजना के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से तैयार किए गए मॉड्यू का विमोचन किया।

राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में समर्थ गांव योजना के तहत मास्टर ट्रेनरों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि सामाजिक विकास के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। जिससे हर व्यक्ति पढ़ना, लिखना और गणना सीख सके। जिलाधिकारी ने कहा कि शत प्रतिशत साक्षरता हासिल करने के लिए योजना को एक जन आंदोलन बनाकर कार्य किया गया। योजना के तहत हर गांव और नगर के निरक्षर लोगों को ज्ञान मित्रों के माध्यम से साक्षर बनाया जाएगा। हर विकासखंड में ज्ञान मित्रों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं।

सीडीओ डा. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि यह एक सहभागी और स्वंयसेवी योजना है। योजना के काम करने वाले ज्ञान मित्र पूरी लगन से काम करें, निरक्षर व्यक्तियों की उनकी सुविधा के अनुसार सौहार्दपूर्ण वातावरण में साक्षर बनाया जाए।

मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि जिला और ब्लॉक स्तर पर कोर कमेटी के माध्यम से साक्षरता कार्यक्रम का नियमित अंतराल पर पर्यवेक्षण किया जाएगा। कार्यशाला में सभी खंड शिक्षा अधिकारी, मास्टर ट्रेनर मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!