बैठकः भारतीय जनता महिला मोर्चे की बैठक में हर कार्यकर्ता को मिला मंच संचालन मौका–

by | Apr 23, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments


चमोली भाजपा महिला मोर्चे की जिला कार्य समिति की पहली बैठक में दिखा महिला कार्यकर्ताओं में जोश–  

गोपेश्वरः  भाजपा महिला मोर्चे की पहली जिला कार्य समिति की बैठक में जनपद के तीनों विधानसभा बदरीनाथ, थराली और कर्णप्रयाग क्षेत्र से महिला कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखने को मिला। मोर्चे की जिला प्रभारी अनीता बुडाकोटी ने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं में बना जोश आगामी लोक सभा चुनाव तक बरकरार रहे।

उन्होंने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पार्टी ‌जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने कार्यकर्ताओं का हौसलाआफजाई किया और प्रत्येक महिला कार्यकर्ता को मंच संचालन का मौका दिया। जिससे महिलाएं खुलकर अपनी बात को मंच के माध्यम से रख सके। 

जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने महिला कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में प्रत्येक महिला कार्यकर्ता को मंच संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। मोर्चे की चमोली जिला प्रभारी अनीता बुडाकोटी और जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यकर्ताओं को डाटा प्रबंधन और नमो एप के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, कर्णप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, प्रदेश मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, दीपा भट्ट, शशि सेमवाल, जगमोहन कठैत, हीरा सिंह बिष्ट के साथ ही कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...
error: Content is protected !!