दिक्कतः तो इस बार भी बदरीनाथ भगवान के भरोसे संचालित होगी यात्रा–

by | Apr 23, 2023 | चमोली, चारधाम | 0 comments

बदरीनाथ यात्रा को शेष बचे तीन दिन, हाईवे राम भरोसे, जाम को खुलवाने में इस बार भी पुलिस को बहाना पड़ेगा पसीना–

गोपेश्वरः  बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा इस बार भी भगवान बदरीनाथ के भरोसे संचालित होगी। यात्रा से पहले प्रशासन के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। यात्रा मार्ग पर कहीं पेयजल की कमी है तो कहीं शोचालयों का निर्माण नहीं हुआ है। बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर बेहद खतरनाक स्थिति में है। चमोली से सेलंग तक हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य पूर्ण हो गया है। यहां कुछ जगहों पर एनएच की ओर से डामरीकरण की तैयारी की जा रही है।

बिरही चाड़े में चट्टान कटिंग और पुश्ता निर्माण कार्य जारी है। यहां करीब 20 मीटर तक सड़क संकरी और खतरनाक बन गई है। जोशीमठ से करीब पांच‌ किलोमीटर पहले सेलंग, झड़कुला और जोगीधारा में हाईवे पर हिल कटिंग का काम अभी आधा-अधूरा हुआ है। यहां हाईवे किनारे बोल्डर और मलबे का निस्तारण भी नहीं किया गया है। जिससे वाहनों को आवाजाही में दिक्कतें आएंगी। जोशीमठ बाजार में मारवाड़ी चौक पर सीवर लाइन को ठीक करने क लिए हाईवे के बीचोबीच खुदाई चल रही है। जबकि बाजार में डामरीकरण कार्य भी शुरु कर दिया गया है।

जोशीमठ में मलारी चौक से आगे हाईवे किनारे नाली निर्माण कार्य चल रहा है। जोशीमठ-न‌ृसिंह मंदिर मार्ग पर धीमी गति से पुश्ता निर्माण कार्य चल रहा है। यहां भी लोक निर्माण विभाग ने यात्रा शुरु होने से पहले हाईवे को चाक-चौबंध करने का दावा किया था, लेकिन जिस तरह से यहां काम चल रहा है, उससे नहीं लगता कि हाईवे यात्रा शुरु होने तक सुचारु हो पाएगा। कुल मिलाकर इस बार भी तीर्थयात्रियों के साथ ही पुलिस प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बनेगा बदरीनाथ हाईवे। 

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!